बीजापुर में पुलिस मुखबिरी के शक पर मौत की सजा:3 ग्रामीणों को किडनैप किया, माओवादियों ने जनअदालत में 1 को मार डाला, दो को पीटा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है, जबकि 2 की बेदम पिटाई की है। जनअदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक को मार डाला है। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने हल्लूर गांव के रहने वाले सुक्कु हपका (45) की हत्या कर दी है। दो दिन पहले सुक्कु समेत 3 ग्रामीणों को गांव से उठा लिया था। उन्हें पास के ही जंगल में लेकर गए थे। नक्सलियों ने यहां जनअदालत लगाई। तीनों ग्रामीणों को सैकड़ों लोगों के सामने खड़ा किया। वहीं तीनों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। जनअदालत में गला घोंटकर मार डाला इनमें से एक ग्रामीण सुक्कु को मौत की सजा सुना दी। जिसके बाद नक्सलियों ने सुक्कु का गला घोंटकर उसे मार दिया। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की बेदम पिटाई की। जिसकी हत्या की उसके शव को फेंक दिया। अन्य 2 ग्रामीणों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया है। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ में नक्सल वारदात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सली मार गिराए:शव और हथियार बरामद; बस्तर में 24 घंटे में 2 IED ब्लास्ट, 4 जवान घायल छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी माओवादियों के शव लेकर जवानों की एक टीम कोंडापल्ली पहुंची। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *