बीजापुर| गोंडवाना समन्वय समिति 21 से 23 अप्रैल तक तीन दिनों का पेन करसाड़ व सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन गोंडवाना समाज भवन में किया जाएगा। इसमें जिलेभर के गोंड, मुरिया, दोरला, माडिया, धुरवा समुदाय के लोग शामिल होंगे। समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा ने बताया कि गोंडवाना संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है। इसी पेन शक्ति संस्कृति यानि गोंडी धर्म (कोयापूनेम) के प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक व गोंडवाना गोंड महासभा के प्रांताध्यक्ष नीलकंठ टेकाम मौजूद रहेंगे। वहीं अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिपं अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिपं उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जग्गूराम तेलामी मौजूद रहेंगे।


