बीजापुर| गंगालूर क्षेत्र के बोड़ला-पुसनार के घने जंगलों में मंगलवार को मुठभेड़ हुई। डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर हैं। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।


