बीजापुर में रिश्वत लेते 4 पोस्ट ऑफिस कर्मचारी गिरफ्तार:होटल ताज में CBI ने रंगे हाथों पकड़ा; जांच जारी

बीजापुर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार (24 दिसंबर) शाम टीम ने नगर के ताज होटल में छापा मारा था। जहां कर्मचारियों को करीब 40 हजार लेते पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने रात करीब साढ़े 8 बजे कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की है। इनमें कर्मचारियों में पोस्ट ऑफिस के सब-डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अम्बेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। सभी तथ्यों की जांच कर रही सीबीआई गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *