बीजापुर में CRPF ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री पकड़ी:कर्रेगुट्टा में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार सामग्री जब्त, CRPF ने ध्वस्त की हथियार फैक्ट्री

बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक स्थायी ठिकाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ ने एक बड़े ऑपरेशन में नक्सलियों की सक्रिय हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में विस्फोटक तथा हथियार बनाने का सामान बरामद किया। यह कार्रवाई दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों के बीच की गई। 204 कोबरा (CoBRA) बटालियन और 196वीं बटालियन के जवानों ने ताड़ापाला एफओबी से अभियान शुरू कर डोली गुट्टा क्षेत्र को पूरी तरह सैनिटाइज किया। सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा संचालित एक पूरी तरह सक्रिय हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली। मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार निर्माण से जुड़ा सामान बरामद किया गया। नक्सलियों के अड्डे से विस्फोटक और हथियार सामग्री जब्त बरामद सामग्री में 2 आईईडी (3 किलोग्राम और 2 किलोग्राम) शामिल थे, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, 4 हैंड फ्लाई/आर्बर प्रेस, 60 से अधिक बीजीएल शेल (विभिन्न आकार), और बड़ी मात्रा में फायरिंग पिन, ट्रिगर तथा वर्कशॉप टूल्स भी मिले। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के तकनीकी और लॉजिस्टिक नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे उनके हथियार निर्माण और आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जो उनकी जमीनी ताकत को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *