बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल:मवेशियों को चराने जंगल गया था, नक्सलियों के बिछाए प्रेशर IED पर पड़ा पैर, उड़े चिथड़े

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुजारीकांकेर स्कूलपारा निवासी कलमू गंगा (50) सोमवार की शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच मवेशियों को चराने पुजारीकांकेर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में गया था। लेकिन उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर IED प्लांट कर रखी हुई थी। प्रेशर IED पर आया पैर इस दौरान ग्रामीण का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। ब्लास्ट में ग्रामीण के पैर के चिथड़े उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही पास के CRPF कैंप पुजारीकांकेर के जवान मौके पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद उसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *