बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी:सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेशर IED पर आया पैर; जिला अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को घटना स्थल से निकलकर बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मामला जिले के जंगला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 6 तारीख को कुटरू-बेदरे मार्ग पर माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर DRG जवानों से भरी एक वाहन को उड़ा दिया था। इस घटना में 8 DRG जवानों समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद कुटरू थाना और DRG के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। वहीं आज रविवार की शाम जवान जैगुर की तरफ निकले हुए थे। इसी दौरान 2 जवानों का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवान जख्मी हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने मौके से निकाला और बीजापुर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि दोनों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर पुलिस ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *