बीजेपी की महिला विधायक ने स्टूडेंट्स संग किया डांस, VIDEO:आदिवासी बच्चों को नाचते देख खुद को नहीं रोक सकी, बांसवाड़ा के बागड़ी नृत्य का हिस्सा बनी

कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कल्पना देवी ने आदिवासी बच्चों के साथ जमकर डांस किया। विधायक को बच्चों के साथ नाचता देख मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। विधायक ने भी आदिवासी बच्चों के स्टेप किए। दरअसल, कोटा के मंडाना कस्बे में 69 जिला स्तरीय आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में जिले की 37 स्कूलों के छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। विधायक कल्पना देवी टूर्नामेंट में अतिथि के रूप में पहुंची। इस दौरान बच्चे डांस कर रहे थे। बच्चों को नाचता देख विधायक खुद को नहीं रोक पाई। बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। 185 छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे स्कूल प्रिंसिपल राजीव चंदेल ने बताया- जिला स्तरीय टूर्नामेंट (सेंपक टकरा, जिम्नास्टिक) 22 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिंगी व मंडाना आवासीय स्कूल के अलावा जिले की 35 अन्य स्कूलों के 185 छात्र छात्राएं हिस्सा ले रहे है। आज अथिति के रूप में विधायक कल्पना देवी पहुंची थी। उस समय हिंगी आवासीय स्कूल के छात्र बांसवाड़ा का बागड़ी डांस कर रहे थे। विधायक भी बच्चों के साथ डांस करने लगी। बच्चों का हौसला बढ़ाया। तस्वीरों में देखे विधायक कल्पना देवी का डांस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *