बीजेपी के नवनियुक्त खरई मंडल अध्यक्ष का विरोध:रावत समाज के कार्यकर्ताओं ने नाम बदलने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी जिले में भाजपा ने अपने 29 मंडलों में से 20 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 9 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होल्ड पर है। लेकिन खरई मंडल अध्यक्ष की घोषणा विवादों के घेरे में आ गई है। आज (रविवार) खरई मंडल क्षेत्र के रावत समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजू बाथम को एक ज्ञापन सौंपा। खरई मंडल से बनाए गए मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ को हटाकर रावत समाज के कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाए जान की मांग की। भाजपा जिला कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे रावत समाज के कार्यकर्ताओं का कहना था कि खरई मंडल में बड़ी संख्या में रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता रहते हैं। बावजूद दो बार से लगातार कुबेर धाकड़ को खरई मंडल का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे रावत समाज उपेक्षित हो रहा है, जबकि रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताते आ रहे हैं। कहा- रावत समाद की अनदेखी पार्टी हित में नहीं
ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष को बताया, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोलारस के खरई मंडल के बूथ 35 हीरापुर से बूथ अध्यक्ष किशन रावत ने कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट 828 में से 789 वोट भाजपा को मिले थे। ऐसे में रावत समाज के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना पार्टी के हित में नहीं है। रावत समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषित मंडल अध्यक्ष कुबेर धाकड़ का नाम निरस्त कर रावत समाज के कार्यकर्ताओं को खरई मंडल अध्यक्ष घोषित करने की मांग की। साथ ही 8 दिन के भीतर बदलाव ना करने पर पदों से इस्तीफा देने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *