बीजेपी के 85,कांग्रेस के 46 विधायकों को हटाना चाहते हैं:बीजेपी के 71%, कांग्रेस के 70% विधायकों को फिर से वोट नहीं देना चाहते

राजस्थान में बीजेपी के 84 और कांग्रेस के 47 विधायकों को लोग फिर से वोट नहीं देना चाहते। दैनिक भास्कर एप के सर्वे में ये राय भी सामने आई कि अगर विधायकों को वापस बुलाने का अधिकार हो तो बीजेपी के 85 और कांग्रेस के 46 विधायकों को जनता वापस बुला लेती। वहीं लोगों का मानना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी बीजेपी के 89%, कांग्रेस के 94% विधायकों ने अपने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। दिसंबर-2024 में विधायकों का एक साल पूरा हुआ है। दैनिक भास्कर एप ने राज्य के सभी 200 विधायकों के कामकाज को लेकर सर्वे किया। ये सर्वे 8 से 12 जनवरी के बीच ये चला। इसमें 3.82 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। हमने 10 सवालों के जवाब के आधार पर ये रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *