बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आैर हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पर्ची बदलेगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस की पर्ची तो राजस्थान व हिंदुस्तान की जनता ने बदल दी। कांग्रेस के लोगों की बौखलाहट, उनकी परेशानी, चिंता मैं उनके चेहरे और शब्दों में देख सकता हूं। वह लोग किस तरीके से स्तरहीन भाषा का प्रयोग करते हैं। उनकी पर्ची को देश की जनता ने नीति व व्यवहार से नकार दिया। इसलिए वो सत्ता की वापसी के दिन में सपने देखते हैं। उनके कर्म ऐसे नहीं है क्योंकि विपक्ष के नाते जो धर्म है, ना तो वो प्रदेश में निभा पा रहे हैं, ना वह देश में निभा पर हैं। कांग्रेस पार्टी आज पूरे देश में नेतृत्व विही, मुद्दा विहीन है। इसलिए इस तरीके की बातें करके कांग्रेस के लोग अपना टाइम पास कर रहे हैं। हिंदुस्तान व राजस्थान की जनता उनकी हकीकत समझ चुकी है। विधानसभा में कैमरे को लेकर विवाद पर उन्होंने कहा की बहुत ही स्तरहीन टिप्पणी की है। जिन चीजों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। केवल नॉरेटिव सेट करना लोगों में भ्रम पैदा करना। यही काम कांग्रेस का देश और प्रदेश में बचा है। ये बेबुनियाद सी बातें हैं। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब हम रेडियो व टीवी पर सुनते थे। बिहार अराजकता की गिरफ्त में था। विकास कोसों दूर था। जब से एनडीए सरकार का आगमन हुआ है। वाजपेई से लेकर मोदी जी तक बिहार में नीचे तक विकास व कानून व्यवस्था दोनों दुरुस्त हुई है। बिहार की जनता राष्ट्रीय मुद्दों पर मतदान करेगी। इंडी गठबंधन केवल बयानों तक सीमित है। वोट चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि इस देश में राजनीतिक तौर पर किसी को पूछें, तो चोरी का सारा रिकॉर्ड रजिस्टर्ड तरीके से कांग्रे स पार्टी के नाम है। चोरी के सारे काम कांग्रेस पार्टी के हैं। वोट चोरी का बयान भारत, संविधान व लोकतंत्र के खिलाफ है क्योंकि चुनाव आयोग या लोकतंत्र प्रदत्त संस्था वो निरपेक्ष रूप से काम करती है। उसे पर इस तरीके की टिप्पणी गैर जिम्मेदाऱाना बयान है।


