बीजेपी ने संत रविदास की जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष बोले- उनके विचारों ने समाज को नई दिशा और ऊर्जा दी

मध्ययुगीन भक्ति आंदोलन के महान संत रविदास को केवल एक संत या भक्त के रूप में नहीं, बल्कि एक समाज सुधारक, चिंतक और क्रांतिकारी युग-पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बुधवार को आर्यनगर स्थित अवंतीबाई छात्रावास में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में कहीं। नरवरिया ने कार्यक्रम में आगे कहा कि उनके विचारों ने समाज को नई दिशा और ऊर्जा दी। संत रविदास के अनुकरणीय विचारों को समाज के हर तबके तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि समाज को उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा मिल सके और एकजुट होकर समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए। भाजपा ने 29 मंडलों में मनाई जयंती भाजपा ने जिले के 29 मंडलों में संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री एडवोकेट शैलेन्द्र रीतौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, अतिराज नरवरिया, राजपाल भदौरिया, मनोज धाकड़, बबलू धाकड़, मौसम धाकड़, गिर्राज धाकड़, गोलू तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *