बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी हैं। पार्टी ने संगठनात्मक 44 जिलों में प्रभारी और सह प्रभारी लगा दिए हैं। इन नियुक्तियों में प्रदेश टीम से बाहर किए गए तीन नेताओं को भी जगह दी गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर हुए निर्वतमान उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी को जयपुर शहर का प्रभारी लगाया गया हैं। वहीं निर्वतमान उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा को उदयपुर देहात जिले का प्रभारी लगाया गया हैं। इसी तरह से प्रदेश मंत्री रही अनिता कटारा को बांसवाड़ा जिले में सह प्रभारी लगाया गया हैं। दर्जनभर पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
पार्टी ने कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों को जिला प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी हैं। इनमें प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, अभिषेक मटोरिया, वीरम देव सिंह को प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश मंत्री रहे लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अशोक सैनी, श्रवण सिंह राव, जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित को भी प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश मंत्री रही अनिता गुर्जर को सीकर जिले में सह प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। पार्टी ने प्रदेश टीम से बाहर हुए इन नेताओं को साधने और इनके संगठन के अनुभव का लाभ लेने के लिए इन्हें जिले में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया हैं। इसके साध ही विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत को भी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।


