बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनीं राखी राठौड़:प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, पार्षद भी रह चुकीं

बीजेपी ने पूर्व पार्षद और वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मदन राठौड़ ने राखी राठौड़ को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सिरोही जिला अध्यक्ष बनने के बाद से खाली चल रहा था। तीन दिन पहले बीजेपी ने 6 मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की थी, लेकिन उस समय महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई थी। आज पार्टी ने राखी राठौड़ को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी में महिलाएं आगे आकर काम करें महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद राखी राठौड़ ने कहा- सबसे पहले मैं संगठन का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगी कि मुझ जैसी एक छोटी सी कार्यकर्ता को उन्होंने यह दायित्व दिया है। निश्चित तौर पर पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है। उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा- हर जिले में हमारी महिला मोर्चा की टीम बहुत अच्छे से काम कर रही है। उसे कैसे ओर बेहतर किया जा सके। उस दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया है। हमारी पार्टी में भी किस तरह से अधिक से अधिक महिलाएं आगे जाकर राष्ट्र निर्माण के काम में सहयोगी बने, इस दिशा में काम करना प्राथमिकता में रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *