गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की नई नियुक्तियां की गई हैं। राखी सिंह गहलोत को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सरिता राठौर और राजनंदिनी आर्मो को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राखी सिंह गहलोत गौरेला शहर की पूर्व नगर पंचायत पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य राजनंदिनी सिंह आर्मो को भी महामंत्री पद मिला है। यह गौरेला शहर को मिली लगातार दूसरी बड़ी जिला स्तरीय नियुक्ति है। इससे पहले, भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे (गौरेला निवासी) को बनाया गया था। इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई जिम्मेदारी मिलने पर राखी सिंह गहलोत ने महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर दिया।


