बीजेपी विधायक ने साथी विधायक की फोटो पर रंग पोता:सीएम के साथ वाली तस्वीर की पोस्ट; कांग्रेस ने कहा- एक-दूसरे पर कालिख भी पोतेंगे

रीवा के मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान की फोटो मंगलवार को शेयर की है। इसमें उन्होंने त्योंथर से विधायक सिद्धार्थ तिवारी को सफेद रंग से कवर कर दिया। फोटो सोशल मीडिया में आने पर विधायक सिद्धार्थ तिवारी के समर्थकों ने नरेंद्र प्रजापति को घेरना शुरू कर दिया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सफेद रंग ही पोता, काला नहीं। इधर, कांग्रेस ने इस मामले में कहा कि ये लोग एक-दूसरे पर कालिख भी पोतेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर रात रीवा एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां उन्होंने शहडोल के उद्योगपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान वहां कॉन्फ्रेंस रूम में सीएम के साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी और मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापत के साथ कई नेता और अधिकारी मौजूद थे। मनगवां विधायक ने सोशल मीडिया पर चार फोटो पोस्ट की विधायक ने पहले मना किया, फिर पोस्ट डिलीट की
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से चार फोटो एक साथ पोस्ट की। फोटो में भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी सफेद रंग में कवर नजर आ रहे हैं। विरोध के बाद प्रजापति ने करीब 12 घंटे बाद पोस्ट का डिलीट कर दिया। हालांकि, उन्होंने पहले पोस्ट डिलीट करने से मना कर दिया था। कांग्रेस बोली- एक-दूसरे पर कालिख पोतेंगे भाजपा नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्षद विनोद शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब भाजपा के विधायक एक-दूसरे के मुंह पर कालिख पोत देंगे। कभी सांसद, विधायक के खिलाफ बयान दे रहे है तो कभी विधायक एक-दूसरे के मुंह पर कालिख और सफेदी पोत रहे हैं। ऐसे नेताओं की सोच नफरत वाली है, ऐसे में भला सब एक-दूसरे से प्रेम भाव से कैसे रह पाएंगे। इस अंतर कलह में जनता का भला कैसे करेंगे। विधायक सिद्धार्थ बोले- मुख्यमंत्री से पूछिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *