कोंडागांव| केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के व्यापार विस्तार को बढ़ावा देने के लिए बीटूबी पोर्टल विकसित किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पोर्टल उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने और बिक्री बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से जिले के शिल्पकारों और अन्य विनिर्माण इकाइयों को अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलेगा और विस्तार करने में भी सहायता मिलेगी।


