बीटेक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर जान दी

लुधियाना| बी-टेक स्टूडेंट ने घर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम शशि रंजन है, वह लक्ष्मण नगर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक शशि रंजन पूना में बीटेक कर रहा था। डेढ़ महीना पहले ही वापस लौटा था। वीरवार को वह घर में अकेला था। इस दौरान उसने कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसका भाई घर आया तो घटना के बारे में पता चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *