बिलासपुर | कुदुदंड गायत्री मंदिर के पास मंगलवार सुबह युवक ने गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर िकए हमले में गार्ड को गंभीर चोट आई है। हमलावर ने पहले अश्लील गालियां दी। फिर चाकू से उस पर वार कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कुदुदंड गायत्री मंदिर निवासी शेख जुनैफ सन सिक्योरिटी में गार्ड हैं। करीब एक सप्ताह पहले नानू मराठा से बीड़ी पीने को लेकर कहा-सुनी हुई थी। मंगलवार सुबह 10:30 बजे जब जुनैफ किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी नानू मराठा ने उसे रोक लिया। पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर चाकू से हमला कर दिया।


