जालंधर| श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की बैठक वीरवार को प्रधान तरसेम कपूर की अध्यक्षता में अपाहिज आश्रम जालंधर में की गई। इसका शुभारंभ श्रीराम के भजनों एवं हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। इसके उपरांत श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के सदस्य ओम दत्त जोशी तथा इंदरजीत शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 36वां वार्षिक दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को साईं दास स्कूल की ग्राउंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके वर्ष 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रधान तरसेम कपूर ने दशहरे को और अधिक सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे और पूर्ण सहयोग की अपील की, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखते हुए पूरे उत्साह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में गोपाल गुप्ता पेठेवाले, अजय खन्ना, डॉ. विपन आनंद, राजीव वालिया, अमित सिंह संधा, धर्मपाल अरोड़ा, प्रवीण हांडा, नरेश विज, सुमित पुरी, ललित भल्ला, विपन शर्मा, वरिंदर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राज कुमार शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते प्रधान तरसेम कपूर।


