बीनागंज मंडी के सचिव, ASI सस्पेंड:मूंगफली से भरे ट्रक को मंडी में अवैध परिवहन करते पकड़ा; अगले दिन बिना कार्रवाई किए छोड़ा

गुना जिले की बीनागंज मंडी के सचिव और ASI को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों और मूंगफली से भरे ट्रक को पकड़ने और फिर बिना जुर्माना कोई छोड़ देने का आरोप है। मंडी बोर्ड ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की रात मूंगफली से भरा एक ट्रक मंडी में अवैध रूप से आया। ASI ने उसे पकड़ लिया। रात भर वह मंडी में ही खड़ा रहा। अगली सुबह उस पर बिना वैधानिक कार्रवाई किए उसे छोड़ दिया गया। सुबह ट्रक मंडी से बाहर चला गया। इस मामले की शिकायत मंडी बोर्ड से की गई। मंडी बोर्ड ने मंडी परिसर में लगे CCTV मंगा लिए। इनमें ट्रक मंडी में आता और अगली सुबह जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी आधार पर मंडी बोर्ड ने सचिव देवेंद्र मीणा और ASI जसरथ सिंह को दोषी माना। मंडी बोर्ड के आयुक्त और प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जारी आदेश के अनुसार देवेन्द्र सिंह मीना, मण्डी निरीक्षक (प्रभारी सचिव) कृषि उपज मण्डी समिति बीनागंज जिला गुना में पदस्थी के दौरान मंडी बोर्ड मुख्यालय को प्राप्त सी.सीटीव्ही कैमरे की फुटेज अनुसार दिनांक 30.12.2025 को रात्रि 9.18 मिनिट पर मुंगफली का अवैध परिवहन करता हुआ ट्रक मण्डी में पदस्थ जसरथ सिंह, सहायक उपनिरीक्षक द्वारा प्रांगण के अंदर प्रवेश कराया गया। उक्त ट्रक को दिनांक 31.12.2025 को सुबह 07.55 मिनिट पर मण्डी प्रांगण से बाहर किया गया। इस प्रकार उपरोक्त ट्रक से दांड़िक मण्डी शुल्क वसूल किये बिना, जाने दिया गया एवं संबंधित फर्म के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं करते हुए कार्य में लापरवाही बरती जाकर मंडी समिति को आर्थिक क्षति पहुंचाई गयी है। इसीलिए प्रभारी सचिव देवेंद्र मीणा और ASI जसरथ सिंह को निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रभारी सचिव को ग्वालियर और ASI को सागर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *