जशपुरनगर | बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में एमडी, एमएस या डीएनबी, एमडीएस की डिग्री, मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के तौर पर काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा अधिकतम 48 वर्ष निर्धारित है। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कर सकते है।


