बीपीएस में हर्षोल्लास के साथ मनाई मकर संक्रांति

बोकारो | स्थानीय सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी पतंगों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों से जीवंत नजर आया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने कागज एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग कर विभिन्न आकार, रंग और आकर्षक डिजाइन की पतंगें तैयार की। प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने सभी विद्यार्थियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और आशा का संदेश देता है। यह पर्व परिश्रम, अनुशासन और सामूहिकता का महत्व सिखाता है। इस अवसर पर निदेशक कैप्टन आरसी यादव, उप प्राचार्य अंबरीश रंजन पाठक, अर्चना सिंह, गुंजा चौधरी, शैली सिन्हा, कुमारी नूतन, अमरजीत कौर आदि उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *