बीपीडीएवी स्कूल में मातृदिवस पर िकया विशेष कार्यक्रम

गढ़वा| गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव स्थित बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम शौर्य चक्र विजेता शहीद आशीष तिवारी की माता आंनदी देवी और हाल ही में सिविल सर्विसेज (यूपीएससी) क्लियर करने वाली गढ़वा की बेटी छाया दूबे की माता सीमा देवी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक पी के मिश्रा व मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। समूह गीत के बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, जो माताओं के प्रति आभार और सम्मान को दर्शाता था। मौके पर शहीद आशीष तिवारी की माता आनंदी देवी ने कहा कि मां का स्थान किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे उच्चतम होता है। मां के बिना जीवन अधूरा है। मैं अपने बेटे पर गर्व करती हूं, जिसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैं सभी माताओं से आग्रह करती हूं कि वे अपने बच्चों को देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करें। छाया दुबे की माता सीमा देवी ने कहा कि मैं अपनी बेटी की सफलता पर गर्व करती हूं। मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉ शंभु कुमार तिवारी ने कहा कि मातृदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना था और विद्यालय के छात्रों को माताओं के महत्व और उनके योगदान के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को शॉल और भारत माता का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र यादव, अमियो मुखर्जी, गोविंद नारायण दूबे, आशीष रंजन, नेहा केशरी, दिव्या तिवारी सरिता पाण्डेय, अदिति कुमारी, मनोज कुमार सिन्हा, ए के झा हेड बॉय प्रतीक कुमार, हेड गर्ल रिया सारथी, शुभम कुमार, अनुष्का कुमारी, अवन्तिका सोनी आदि उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *