बीबीके डीएवी कॉलेज की प्रिं. डॉ. वालिया सम्मानित

अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लीगल एक्शन ऐड अमृतसर द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता न्यायालय के न्यायाधीश जगदीश्वर कुमार चोपड़ा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपभोक्ता न्यायालय की सदस्य न्यायाधीश मनदीप कौर जोहल और तहसीलदार राजविंदर कौर उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *