भास्कर न्यूज | अमृतसर बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमन अमृतसर को नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 2024-25 का प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ एक्शन रिसर्च संस्थान का पुरस्कार दिया गया है। कौशल-से-उद्यमिता कार्यक्रम 2024-25 के एक व्यापक केस स्टडी के आधार पर कॉलेज ने पंजाब में 95/100 का उत्कृष्ट अंक हासिल किए। इस केस स्टडी ने कॉलेज के नवाचार अनुसंधान व्यापक योगदान पर प्रकाश डाला एवं इसके अनुसंधान और उद्यमिता और कौशल विकास पर ठोस प्रभाव को प्रदर्शित किया। नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा द्वारा प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि यह पुरस्कार छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में हमारे संकाय के समर्पण और सहयोगात्मक प्रयासों का प्रमाण है।


