भास्कर न्यूज|जामताड़ा शनिवार को जिले में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अपर चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. कालिदास मुर्मू ने किया। इस बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार और जापानी इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों की स्थिति और रोकथाम के प्रयासों पर चर्चा की गई। रोगों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में वैक्टर जनित रोगों की मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया और इन बीमारियों की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान और उनकी प्रभावशीलता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए बैठक में वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चल रहे जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


