राज्य कर्मचारियों के बीमा परिपक्वता के भुगतान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन बीमेदारों की जन्म तिथि 1 अप्रैल 1966 से 31 मार्च 1967 है। उन बीमेदारों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2026 को परिपक्व हो जाएगी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि बीमेदार अंतिम बीमा प्रीमियम कटौती माह दिसंबर 2025 के वेतन से कटवाए। इसके बाद परिपक्वता- स्वत्व दावा आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर बीमेदार कर्मचारी अपनी एसएसओ आईडी से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 वर्जन पर सुपरएनुएशन ऑप्शन में 10 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन सबमिट करें।


