बीरगांव में गिरते भूजल स्तर को निगम ने गंभीरता से लिया है। वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वाले 1498 मकान स्वामियों को निगम ने नोटिस भेजा है। निगम सिस्टम लगाने के लिए 45 दिन का समय दे रहा है। इस दौरान यदि मकान मालिक सिस्टम नहीं लगाते तो निगम इनका 60 लाख रुपए राजसात कर खुद ही सिस्टम लगवाएगी। वर्तमान में निगम ने 7.35 लाख राजसात करके 115 लोगों के घरों में खुद ही सिस्टम लगाने का काम किया है। प्रदेश में भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए 1500 स्क्वायर फीट से अधिक एरिया के मकानों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। इसे लेकर बीरगांव निगम सख्त हो गया है। बीरगांव निगम के अंतर्गत कुल 28 हजार मकान हैं। इसमें 1500 स्क्वायर फीट के 4 हजार 725 मकान हैं, जिसमें से 3 हजार 227 मकानों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। वर्तमान में 1498 मकान बचे हैं, जहां सिस्टम नहीं लगा है। अब निगम ने इन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया है। निगम के पास इनकी करीब 60 लाख अमानत राशि जमा है। यदि मकान मालिक हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाते तो निगम पैसे को राजसात कर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम करेगा। निगम के राजस्व काहोगा फायदा बीरगांव निगम का ज्यादातर हिस्सा ड्राय एरिया माना जाता है। गर्मी शुरू होते ही यहां जलसंकट शुरू हो जाता है। इससे ज्यादातर इलाकों में पानी की आपूर्ति टैंकरों से की जाती थी। वर्तमान में निगम के पास कुल एक दर्जन टैंकर हैं। निगम हर साल पानी की सप्लाई के लिए एक करोड़ से अधिक प्राइवेट टैंकर के लिए टेंडर जारी करता है। यही कारण है कि निगम ने बीरगांव क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की अनिवार्यता को सख्ती से पालन करा रही है। नोटिस जारी किया गया बीरगांव निगम के अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। जिन लोगों ने अभी तक नहीं लगाया है उनको नोटिस जारी की जा रही है। यदि वह समय नहीं लगाते है तो निगम पैसा राजसात कर स्वंय लगाएगी।- युगल किशोर उर्वसा, आयुक्त बीरगांव निगम


