बीसलपुर बांध की दाएं नहर में 470 क्यूसेक बढ़ाया पानी:बांई नहर में भी बढ़ी मात्रा; फसलों की सिंचाई के लिए किसानों की बढ़ी मांग

टोंक में रबी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसलपुर बांध से दोनों मुख्य नहरों में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा सोमवार सुबह और बढ़ा दी गई है। इससे नहरी पानी खेतों तक तेजी से पहुंचेगा। दाएं मुख्य नहर में 470 क्यूसेक किया गया पानी बीसलपुर बांध परियोजना के AXN ब्रह्मानंद बैरवा ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे दाएं मुख्य नहर में पानी की मात्रा 430 क्यूसेक से बढ़ाकर 470 क्यूसेक प्रति सेकेंड कर दी गई है। बांई नहर में भी बढ़ी पानी की मात्रा इसी तरह बांई मुख्य नहर में भी सोमवार सुबह 6 बजे पानी बढ़ाया गया। AEN दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि सिंचाई की डिमांड बढ़ने पर बाईं नहर में पानी की मात्रा 35 क्यूसेक से बढ़ाकर 40 क्यूसेक प्रति सेकेंड कर दी गई है। पहले घटाया, फिर बढ़ाया गया पानी गौरतलब है कि बुधवार शाम को रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को मात्रा बढ़ाई गई, लेकिन डिमांड कम होने पर शुक्रवार को थोड़ी कटौती की गई। शनिवार को फिर दोनों नहरों में पानी बढ़ाया गया। बांध अभी भी लबालब भरा नहरों और पेयजल आपूर्ति के लिए लगातार पानी छोड़े जाने के बावजूद बीसलपुर बांध अभी पूरी तरह भरा हुआ है। जलस्तर में एक सेंटीमीटर की भी गिरावट नहीं आई है। मौसम सामान्य बना हुआ है, हालांकि सुबह-शाम और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *