बीहड़ में मिट्टी का हो रहा था खनन:खनिज अफसरों ने मारा छापा, दो जेसीबी जब्त, देहात थाने में खड़ी कराई

भिंड जिले के मिहोनी उदोतपुरा गांव के बीहड़ में शनिवार को खनिज विभाग ने शनिवार को अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज अधिकारी ने मय बल के साथ मौके पर छापा मारा। इस दौरान मिट्टी खनन में लगी दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं, जिन्हें जब्त कर देहात थाने में खड़ा कराया गया। शाम करीब पांच बजे खनिज विभाग को मिहोनी उदोतपुरा गांव के बीहड़ में अवैध खनन की सूचना मिली थी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। खनिज अधिकारी मय बल के साथ मौके पर पहुंचे, मिट्टी का खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें काम करती मिलीं। खनिज अधिकारी दिनेश डुडवे ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जेसीबी ऑपरेटर मौके से फरार हो गए। दोनों मशीनों को जब्त कर देहात थाने में खड़ा करा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *