जालंधर| बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब और केविन क्रिकेट क्लब के बीच इनोसेंट हार्ट स्कूल की ग्राउंड में मैच खेला गया। 25 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केविन क्रिकेट क्लब ने 223 स्कोर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.5 ओवरों में ही 9 विकेट से जीत हासिल की। बल्लेबाजी करते हुए रबनीत ने 48 गेंदों में 119, शिवम ने 34 गेंदों में 77 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिवम ने 2, पवन ने 2, रबनीत और राजीव ने 1-1 विकेट हासिल की। टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की और रबनीत को मैन अॉफ द मैच चुना गया।


