बी2बी वस्त्र एग्जीबिशन को मिला व्यापारियों का जबरदस्त समर्थन

लुधियाना| भारत के प्रसिद्ध निटवियर और वस्त्र केंद्र लुधियाना में वर्तमान में बहुप्रतीक्षित बी2बी वस्त्र व्यापार प्रदर्शनियों यार्नेक्स का 38वां संस्करण, टेक्सइंडिया का 22वां संस्करण और डाइकेम टेक्सप्रोसेस का 8वां संस्करण का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय एग्जीबिशन का रविवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला। दूर दूर से लोग एग्जीबिशन में पहुंचे। एग्जीबिशन में स्टॉलों पर भारी भीड़ देखने को मिली। एग्जीबिशन प्रमोटर्स का कहना है कि भारी संख्या में व्यापारियों द्वारा ऑर्डर मिल रहे है। लोग लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह भारतीय वस्त्र क्षमताओं में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है। दो दशकों से अधिक की विरासत के साथ, यार्नेक्स, टेक्सइंडिया और डाइकेम टेक्सप्रोसेस ने स्वयं को भारत के प्रमुख एकीकृत वस्त्र सोर्सिंग प्लेटफॉर्म के रूप में मजबूती से स्थापित कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *