बुजुर्ग को बाइक से बांधकर घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार:मुंबई भागने की फिराक में थे, मेन मार्केट में निकाला पैदल जुलूस

रीवा जिले के सेमरिया में बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर छिपे हुए थे और मंगलवार रात ट्रेन से मुंबई फरार होने की तैयारी में थे। लेकिन सेमरिया पुलिस के मुखबिर तंत्र ने वक्त रहते उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपियों में दिलीप कोल, कुन्नू साकेत उर्फ रविराज साकेत, संतोष साकेत और नागेंद्र साकेत शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर 4 मुख्य आरोपियों, उन्हें शरण देने वाले एक रिश्तेदार और एक नाबालिग को दबोच लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई करीब 90 हजार रुपए की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का सेमरिया के मेन मार्केट में पैदल जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सके। साइकिल सवार बुजुर्ग को 3 किमी तक घसीटा घटना शनिवार दोपहर भुसावल के आगे पड़रिया इलाके की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान साइकिल से जा रहे लक्ष्मण प्रजापति को रोकने की कोशिश की गई। जब बुजुर्ग नहीं रुके तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया, मारपीट की और फिर बाइक से बांधकर करीब 3 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए। सड़क पर रगड़ने से बुजुर्ग की चमड़ी उधड़ गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लक्ष्मण प्रजापति को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चक्काजाम से घंटों ठप रहा यातायात घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरिया-रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। बहू बोली– जानवरों से भी बदतर सलूक पीड़ित की बहू सोनू प्रजापति ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से ससुर को सड़क पर घसीटा गया, ऐसा सलूक तो जानवरों के साथ भी नहीं किया जाता।” शराब के नशे में मांगे थे पैसेएडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले बुजुर्ग को रोककर पैसे मांगे। जब लक्ष्मण प्रजापति ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और हाथ-पैर बांधकर चलती बाइक से कई किलोमीटर तक घसीटा। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *