जोधपुर में कार ड्राइवर के एक महिला पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घटना वीर दुर्गादास कॉलोनी, मसूरिया की है जहां एक महिला किराने की दुकान सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला पर गाड़ी चढ़ा दी। यह देख आसपास खड़े लोग वहां इकट्ठा हुए और महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। किराने की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी बुजुर्ग देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 10 जनवरी को वीर दुर्गादास कॉलोनी निवासी करण शर्मा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बड़ी माताजी भंवरी देवी (62) पत्नी घेवरराम निवासी वीर दुर्गादास कॉलोनी रात्रि करीब 8:30 बजे पड़ोस में स्थित किराने की दुकान से घरेलू सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान एक हुंडई ईऑन कर ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग महिला को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रात में ही आरोपी को पकड़ा रिपोर्ट में करण शर्मा ने बताया कि कर नरेंद्र प्रजापत चल रहा था और उसमें उसका साथ भांजा भी मौजूद था। नरेंद्र प्रजापत भी वीरू दुर्गादास कॉलोनी का ही रहने वाला है जो घटना के बाद मौके से भागकर पास में स्थित अपने घर चला गया था। पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र को 10 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।


