बुजुर्ग महिला से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:बोर सहित चोरी की बाइक भी बरामद, एक नाबालिग भी डिटेन

अजमेर में बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया बोर व बाइक भी बरामद की। बाइक भी चोरी की निकली। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीआरपीएफ ब्रीज के नीचे पटरियों के पास की लूट
अजमेर SP वंदिता राणा के अनुसार- 31 जनवरी को बड़ल्या निवासी गुलाबी देवी (62) पत्नी भीम सिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि वह रोजाना की तरह सब्जी मण्डी से सब्जी लाकर कालु की ढाणी में बेचने जा रही थी। सीआरपीएफ ब्रीज के नीचे पटरियों के पास बाइक सवार 3 युवक आए और गाजर खरीदने के लिए बोला। इस पर उसने सिर पर रखा टोकरा नीचे उतारा तो बाइक सवारों ने महिला के सिर पर बंधा बोर झपट्टा मार कर छिन लिया और बाइक लेकर भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन से पकड़े दोनों आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक कर आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर एक नाबालिग को निरुद्ध किया। पता चला कि आरोपी नशे के आदि है, जो आदतन अपराधी है। पूर्व में भी चोरी-लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके है। साइबर सेल अजमेर से दोनों के मोबाइल की लोकेशन ली और पकड़ा। उनके कब्जे से बोर बरामद किया और बाइक बरामद की। बाइक कुछ दिन पूर्व ही आरोपियों ने फेजर रोड, अजमेर से चोरी की थी। जिसके संबंध में पूर्व मे पुलिस थाना अलवर गेट अजमेर पर मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार पढ़ें ये खबर भी… अजमेर में पकडे़ 2 और बांग्लादेशी घुसपेठिए:चोरी छिपे बॉर्डर क्रॉस कर आए, खानाबदोश बनकर कर रहे थे जीवन यापन दरगाह थाना पुलिस व जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को दो और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया। जिला पुलिस के अलावा खुफिया पुलिस व आईबी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। दरगाह थाना पुलिस ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *