बुजुर्ग व महिला मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं प्रत्याशी

बोकारो | चास नगर निगम का चुनाव 23 फरवरी को है। साथ ही चास के 35 वार्ड पार्षद के लिए भी चुनाव होना है। अपने पक्ष में मतदान के लिए सुबह से देर शाम तक हर गली मुहल्ले चौक चौराहों पर उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घूम-घूम कर समर्थन मांग रहे हैं। चास में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने, साफ-सफाई, बिजली, पानी की दिक्कतों, भारी होल्डिंग टैक्स को लेकर लोग प्रत्याशियों के समक्ष नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों में सबसे ज्यादा नाराजगी होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर है। लंबे समय तक चुनाव प्रक्रिया लंबित रहने के बाद अब चुनावी फिजा सामने है। ऐसे में हर उम्मीदवार अपने को बेहतर बता विशेषकर अनुभवी बुजुर्ग व महिला मतदाताओं का समर्थन लपकने का जुगाड़ लगा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *