बुजुर्ग से भिड़ने पर तेंदुए की मौत:धमतरी में हमले से बचने चलाई लाठी; खेत में फसल देखने गया था; सिर में लगे 7 टांके

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 4 साल के तेंदुए की मौत हो गई। रिसगांव रेंज के मासुलखोई गांव में रंजीत नेताम अपने खेत में रखवाली कर रहा था। तभी अचानक तेंदुआ आ गया। अपने बचाव में ग्रामीण तेंदुए से भीड़ गया। मामला उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र की है। सोमवार को तेंदुए ने ग्रामीण के चेहरे और पैर पर हमला किया था उसे 7 टांके आए थे। वहीं रंजीत ने अपने बचाव में तेंदुए पर लाठी चलाई थी। घटना वाली रात ही तेंदुए की भी मौत हो गई। मृत तेंदुए के गर्दन पर लगभग 7 दिन पुराने चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह चोट किसी दूसरे तेंदुए से हुई लड़ाई में लगी हो सकती है। तेंदुए के पीठ और गर्दन के पीछे चोट के निशान घटना के बाद वन विभाग ने रेस्क्यू किया। तब देखा कि वह चल नहीं पा रहा है। विभाग ने ड्रोन से देखा तो उसके गर्दन के पीछे घाव दिखाई दिया। जिसके बाद उसे उठाकर रेस्क्यू वाहन में रखा गया। जिसके तुरंत बाद रास्ते में ही तेंदुए ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग 4 साल आंकी गयी है। यह भी बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट एप्प के माध्यम से एवं मुनादी कर लगातार जंगली जानवरों एवं सर्प दंश से बचने हेतु समझाइश दी जा रही है। वन्य प्राणियों के सुरक्षित रहवास, खाने पीने के लिए तालाब की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस व्यवस्था से पिछले 2 सालों में मानव-वन्यप्राणी द्वन्द में कमी आई है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… धमतरी में तेंदुए से भिड़ा बुजुर्ग…गाल-पैर पर चोट:खेत में रखवाली के दौरान हुआ सामना, लाठी से किया बचाव; 7 टांके लगे छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बुजुर्ग और तेंदुए के बीच मुठभेड़ हुई। बुजुर्ग अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां आ गया। तेंदुए ने बुजुर्ग पर 2 बार हमला किया। बुजुर्ग ने अपनी जान बचाने के लिए लाठी से अपना बचाव किया। इस घटना में बुजुर्ग के गाल और पैर में चोट आई है। फिलहाल, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *