लुधियाना| विधायक अशोक पराशर पप्पी ने बुड्ढा दरिया के साथ-साथ सड़क निर्माण की बड़ी परियोजना शुरू की। प्रोजेक्ट के तहत बुड्ढा दरिया के साथ-साथ गुरुद्वारा गऊ घाट साहिब पॉइंट से लेकर माधोपुरी पुली तक कंक्रीट सड़क बनाई जाएगी। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि यह परियोजना यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करेगी और आस-पास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करेगी। यह परियोजना लगभग 40 लाख रुपए की लागत से शुरू की जा रही है। पार्षद वार्ड नंबर 10 प्रदीप शर्मा गब्बी ने कहा कि सड़क निर्माण होने से निवासियों को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में बुड्ढा दरिया के दूसरी तरफ सड़क के शेष हिस्सों का भी निर्माण किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान राजू वोहरा, मोहिंदर सिमा सैनी, अजय नैय्यर टंकी, मुकेश वर्मा, दलीप थापर, सनी बेदी, अनिल पार्ती, गुरमुख मिट्ठू, जॉनी जग्गी, नमन बहल, हैप्पी , संजीव , जॉनी सहित अन्य मौजूद थे।


