लुधियाना| राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की सख्ती के बाद बुड्ढा दरिया की सफाई के लिए विभाग एक्शन मोड में आ गए हैं। नगर निगम और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। पाया कि चार औद्योगिक इकाइयों की ओर से बुड्ढा दरिया में अनट्रीटेड वेस्ट डाल रहे थे। उन्होंने पकड़कर डाइंग यूनिट को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया। टीम ने बिना मंजूरी के प्रिंटिंग यूनिट चलाने वालों के खिलाफ क्लोजर नोटिस जारी करने की सिफारिश की है। -पढ़ें पेज 6 पर


