बुधनी तहसील कार्यालय के सामने पिस्टल तानी:पैसों के विवाद में दो लोग आपस में भिड़े, एफआईआर दर्ज

सीहोर के बुधनी तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम को दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर दूसरे पर तान दी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों विवादित व्यक्ति सेना से सेवानिवृत्त हैं और वे एक पेट्रोल पंप में साझेदार हैं। लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच तनाव चल रहा था। शुक्रवार को दोनों कोई दस्तावेज नोटरी कराने तहसील कार्यालय आए थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई, जो झूमाझटकी में बदल गई। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्टल तानकर खतरे का माहौल पैदा किया। पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस मामला घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी। पवन मीणा निवासी नर्मदापुरम की रिपोर्ट पर सतीश निवासी बुधनी, संजय मेहरा, छन्नूलाल मेहरा और संदीप मेहरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *