बुधवार भस्म आरती दर्शन:भांग, ड्रायफ्रूट और रजत मुकुट, रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी भगवान का श्रृंगार उतार कर पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की। भांग ड्रायफ्रूट और रजत मुकुट रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान,ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध,दही,घी,शक्कर, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। ड्रायफ्रूट फल मिठाई का भोग लगाकर भस्म चढ़ाई गई, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *