भास्कर न्यूज | अमृतसर जनवरी की शुरुआत के साथ ही ग्रहों का परिवर्तन जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। इन बदलावों में विशेष महत्व का है बुध ग्रह का मकर राशि में गोचर। बुध जो बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय शक्ति का कारक है, जब राशि बदलता है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति पर प्रभाव अलग-अलग होता है, फिर भी कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। बुध का गोचर केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्यक्षेत्र, वित्तीय स्थिति और पारिवारिक जीवन पर भी असर डालता है। इस समय में सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव का मार्ग खुलता है। पंडितों के अनुसार बुध के मकर राशि में गोचर से तीन राशियों के लिए सुनहरा समय प्रारंभ होगा। मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। बोलने और अपनी बात रखने की ताकत बढ़ेगी। इससे लेखन, फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए बुध धन और लाभ से जुड़े अच्छे संकेत दे रहा है। हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और पालतू जानवरों से जुड़े काम में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का पूरा फल देने वाला है। पढ़ाई, करियर और प्रेम जीवन तीनों में फोकस बढ़ेगा और अचानक बदलाव हो सकते हैं। प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्रों और नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है। तुला राशि: ऐसी राशि वालों के लिए यह गोचर घर-परिवार और करियर दोनों को प्रभावित करेगा। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन यह खर्च नुकसान नहीं देंगे। रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइन, राजनीति और पब्लिक सर्विस से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है। काम में बदलाव या जगह बदलने के योग हैं। बुध का गोचर कब होगा: पंडित गोल्डी शर्मा के अनुसार 17 जनवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 3 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद शनि ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों के लिए सफलता और समृद्धि के मार्ग खुलेंगे। जबकि अन्य राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पंडित राम अवतार के मुताबिक 17 जनवरी दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में बुध का गोचर आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा। इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, पैसा और पढ़ाई में जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। बुध ग्रह को बुद्धि, बातचीत, सोचने-समझने की क्षमता, लेखन, व्यापार और फैसले लेने का कारक माना जाता है। मकर राशि में बुध के प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।


