बुरहानपुर के माजिद ने JEE-मेन्स में MP में किया टॉप:99.99 परसेंटाइल हासिल किए; माता-पिता बोले- हर संभव सहयोग दिया

बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने IIT JEE मेन्स 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर के साथ मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। माजिद ने इससे पहले NSEC, INPhO, IOQM, NSEP, INMO, INChO और SOF की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में प्रथम रैंक हासिल की है। वहीं बुरहानपुर के ही शुभ जैन ने 99.88, साजिद हुसैन ने 99.84, आयुषी साहू ने 99.74 और गौरव अड़वानी ने 99.66 परसेंटाइल हासिल किया है। माजिद के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने बेटे का हौसला बढ़ाया और हर संभव सहयोग दिया। अब माजिद का अगला लक्ष्य IIT JEE एडवांस 2025 में भी देश भर में टॉप करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *