बुरहानपुर के लालबाग में निकली भोले की बारात:बोदरली में नवकुंडीय शिवगायत्री महायज्ञ; दूध, दही, घी से भोले का अभिषेक

बुरहानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को जिलेभर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। बुरहानपुर के साथ नेपानगर और खकनार क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। विभिन्न समाजों द्वारा भी पूजा, अर्चना और अभिषेक किया गया। रविवार शाम उप नगर लालबाग में भोले की बारात निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए दिखे। इसी प्रकार शनवारा सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी बाबा भोले की बारातें निकाली गईं। ग्राम बोदरली में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा महाशिवरात्रि पर श्रीहरिधाम श्रीराम मंदिर में शिवाभिषेक और नवकुंडीय शिवगायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। शिवभक्त श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया और यज्ञ में आहुति प्रदान की। दूध, दही, घी से किया भोले का अभिषेक
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, भस्म, चंदन, अष्टगंध, हल्दी और गंगाजल से किया। नवकुंडीय शिव गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और रुद्र मंत्र की विशेष आहुतियां दी गईं। इस अवसर पर गायत्री परिवार के विजय आचार्य ने कहा कि भगवान शिव का जीवन सादगी, संयम, त्याग और समभाव से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में जगन्नाथ महाराज, सुधाकर पाटिल, गोविंद पाटिल, अनिल चौधरी, मधुकर महाजन, रविन्द्र चौधरी, मनोज चौधरी, ईश्वर पाटिल, मुकुंदा चौधरी, सुधाकर चौधरी, प्रवीण चौधरी, रविन्द्र महाजन, डॉ. विजय महाजन, गोपाल चौधरी, धनंजय पवार, गोविंद राठौड़ और रमेश महाजन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *