बुरहानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा:बाइक सवार पुलिया से गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

बुरहानपुर में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पुलिया के नीचे जा गिरे, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना निंबोला झिरी के बीच चुलखान फाटे के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक पास की पुलिया से नीचे गिर गए। रास्ते में युवक ने दम तोड़ा
मृतक की पहचान 35 वर्षीय रायमल पिता लच्छा निवासी पिपराना के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, 25 वर्षीय भोलू पिता हर सिंग निवासी पिपराना घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में एंबुलेंस 108 भी घटनास्थल पर पहुंची। इसी मार्ग पर एक अन्य घटना में, निंबोला क्षेत्र में बिम्ट्स कॉलेज के पास एक छह वर्षीय बालक बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि झांझर निवासी शुभम पिता रोहित अपने परिजनों के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी वह गिर गया। शुभम का भी जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *