बुरहानपुर में अवैध हथियारों पर चला रोलर:कोर्ट के आदेश पर 69 फायर आर्म्स और 15 कारतूस नष्ट किए, 29 मामलों के किए थे बरामद

बुरहानपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद जिले में जब्त किए गए अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज 29 मामलों से जुड़े 69 फायर आर्म्स और 15 कारतूसों पर रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह खत्म किया। यह कार्रवाई रक्षित केंद्र, बुरहानपुर में की गई। इन हथियारों को शिकारपुरा, लालबाग, गणपति, नेपानगर, खकनार, शाहपुर और निंबोला थाना क्षेत्रों से जब्त किया गया था। सभी मामले भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज थे। 29 मामलों में बरामद किए थे हथियार
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में मामलों के निराकरण और अपील की अवधि पूरी होने के बाद ही जब्त हथियारों को नष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। यह पूरी कार्रवाई आईजी के निर्देशों के तहत की गई। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने सभी मामलों की जांच की। इसके बाद वर्ष 2017 से 2023 के बीच निराकृत 29 मामलों से जुड़े हथियारों को पुलिस लाइन में विधिवत रूप से नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा। हथियार नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर भागीरथ वाखला अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *