बुरहानपुर में आज दो फीडर पर चलेगा मेंटेनेंस:उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर सहित कई जगह नहीं रहेगी लाइट

बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आज दो फीडर का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी ओपीएच फीडर के रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर, ताप्ती हॉस्पिटल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, इंद्र नगर और गोपाल नगर सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी प्रकार, 11 के.वी. एक्सप्रेस फीडर के रखरखाव के चलते शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे कैलाशपति टेक्सटाइल और उद्योग नगर स्थित समस्त एल.टी. औद्योगिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *