बुरहानपुर में आज 2 घंटे बिजली कटौती:गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

बुरहानपुर में 11 केवी मोमिनपुरा फीडर के आवश्यक रखरखाव के कारण आज (मंगलवार) सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। यह जानकारी मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दी है। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि इस दौरान रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा क्षेत्र, टेड़ी ईमली क्षेत्र, स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र और हनुमान साइजिंग जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *