बुरहानपुर के कई इलाकों में रविवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि फीडर के मेंटेनेंस कार्य (11 केवी एक्सप्रेस) के चलते सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान नीलकमल प्रोसेस, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, हनुमान उद्योग, एलटी औद्योगिक उपभोक्ता और आस-पास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, सबसे ज्यादा उद्योग नगर प्रभावित होगा। काम की आवश्यकता को देखते हुए बिजली सप्लाई बंद करने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।


